सूक्ति : '' राष्ट्र के एकीकरण के लिए सर्वमान्य भाषा से अधिक बलशाली कोई तत्व नहीं. मेरे विचार से हिंदी ही ऐसी भाषा है. '' - लोकमान्य तिलक
अनुवाद ( translation ) को उर्दू में तर्जुमा या उल्था कहा जाता है. यह संस्कृत के वद धातु तथा अनु उपसर्ग से मिलकर बना है. जिसका अर्थ है पश्चात कथन.
'' एक भाषा में व्यक्त विचारो को यथासंभव सामान और सहज अभिव्यक्ति से दूसरी भाषा में व्यक्त करने का प्रयास अनुवाद है. ''-- डॉ. भोला नाथ तिवारी
'' विचारो को एक भाषा से दुसरे भाषा में रूपान्तर करना अनुवाद है. '' -- आचार्य देवेंद्रन्नाथ शर्मा
'' अनुवाद स्रोत भाषा में अभिव्यक्त विचार को यथासंभव मूलभाव के समान्तर बोध तथा प्रेषण के धरातल पर लक्ष्य भाषा में अभिव्यक्ति करने की प्रक्रिया है.'' -- विनोद गोदते
'' अनुवाद एक भाषा समुदाय के विचार और अनुभव सामग्री को दुसरे भाषा समुदाय की शब्दावली में लगभग यथावत संप्रेषित करने की सौद्दस्य परिवर्तन की प्रक्रिया है. '' -- वालेंद्रशेखर तिवारी
अनुवाद का भाषांतरण या रूपांतरण या प्रतिलिपि लेखन (transcription) तथा लिपियांतरण में (transliteration) में सुक्ष्म अंतर है.
धन्यवाद !